शिवपुरी नगर: सतेरिया गांव में तालाब गहरीकरण की आड़ में अवैध रूप से हो रहा था मुरुम खनन, 1 पोकलेन और 1 डंपर जब्त
शिवपुरी में जल गंगा संवर्धन अभियान के तालाब गहरीकरण एवं साफ सफाई का कार्य प्रशासन के द्वारा कराया जा रहा है। लेकिन माफियाओं द्वारा सतेरिया गांव में तालाब गहरीकरण के नाम मुरम की अवैध खुदाई का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सूचना पर प्रशासन ने खनन माफियाओं पर कार्रवाई की है। जिसकी जानकारी देहात थाना प्रभारी रत्नेश यादव ने दी है।