शिवपुरी नगर: छाबरा गांव में करंट की चपेट में 40 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत, नहाने के लिए मोटर चालू करते समय हुआ हादसा
छाबरा गांव के रहने वाले रघुवीर लोधी ने बताया कि उसका भाई दामोदर लोधी पुत्र ख्याली राम लोधी आज रविवार की सुबह साढ़े 10 बजे घर के बाड़े में लगे बोर पर नहाने गया था। तभी बोर की मोटर को चालू करते वक्त बिजली का तार निकलकर उसके सीने से चिपक गया।जिससे दामोदर लोधी बेहोश हो गया था। उसे तत्काल सीधे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।