शिवपुरी नगर: शिवपुरी: पुलिस पेट्रोल पंप के सामने युवती ने यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई, रील बनाकर हादसे को दिया न्योता
बीती रात एक युवती ने शहर के पोहरी बायपास के पास स्थित पुलिस पेट्रोल के सामने लाइक कमेंट पाने के लिए यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट वंशु ऑफिशियल 123 अकाउंट से वीडियो पोस्ट किया। जो आज रविवार की सुबह 9 बजे से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे अन्य लोगों ने पोस्ट करते हुए युवती पर कार्यवाही की मांग की है।