अररिया: अष्टयाम के चौथे दिन गैयारी यादव चौक स्थित शिव मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भक्तों का लगा तांता
Araria, Araria | Feb 12, 2025 अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के आदर्श पंचायत गैयारी यादव चौक के समीप स्थित सार्वजनिक शिव मंदिर में आज बुधवार को शाम 4 बजे के करीब चौथे दिन अष्टयाम का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस धार्मिक अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे।