सैदपुर: गंगा की बाढ़ से मात्र 50 मीटर दूर फुलवारी कलां गाँव में कई दिन से जल रहा ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों में आक्रोश
गंगा में लगातार बढ़ रहे जलस्तर के बीच फुलवारी कलां गांव के ग्रामीण बिजली संकट से भी जूझ रहे हैं। गांव में पिछले छह-सात दिनों से ट्रांसफार्मर जला पड़ा है, जिससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। गुरुवार को आक्रोशित युवाओं ने जले ट्रांसफार्मर के सामने एकत्रित होकर विरोध जताया और नारेबाजी कर शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की।