टोंक: उनियारा में स्कॉर्पियो से ₹20 लाख का गांजा-स्मैक जब्त, 4 लोगों को किया गया गिरफ्तार
Tonk, Tonk | Jul 11, 2026 उनियारा। थाना पुलिस ने शनिवार को स्कॉर्पियो सवार चार युवकों को गिरफ्तार कर 20 लाख रुपए का नशा जब्त किया। पुलिस ने कार से 5 किलो 60 ग्राम गांजा, 69.35 ग्राम स्मैक, एक स्कॉर्पियो, चार मोबाइल और 4,780 रुपए बरामद किए।