कहरा: सहरसा मंडल कारा में विचाराधीन कैदी की मौत, मारपीट के मामले में तीन माह पूर्व गया था जेल
Kahara, Saharsa | Jun 13, 2025 सहरसा मंडल कारा में विचाराधीन कैदी विशुनदेव शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक सत्तर कटैया वार्ड 11 निवासी था और तीन माह पूर्व मारपीट के एक मामले में जेल में बंद हुआ था।मामले के संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे कैदी की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद जेल प्रशासन ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया।