कहरा: समाहरणालय में डीएम दीपेश कुमार की अध्यक्षता में जिला गजेटियर प्रारूप प्रकाशन समिति की पहली बैठक आयोजित
Kahara, Saharsa | Jun 12, 2025 जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में सहरसा जिला से संबंधित गजेटियर निर्माण हेतु आवश्यक अंतर्विभागीय समन्वय निमित आयोजित बैठक में,समीक्षा के क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से प्राप्त निदेशानुसार राज्य अंतर्गत सात जिलों यथा:सहरसा/पूर्णिया/कटिहार/किशनगंज/अररिया/मधेपुरा एवं सुपौल से संबंधित जिला गजेटियर को अद्यतन किया जाना है।