कहरा: सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र में 50 हजार रुपये का इनामी कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
Kahara, Saharsa | Jun 12, 2025 सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के एक 50 हजार के कुख्यात अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।बता दे कि सहरसा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत 50,000 रुपये के इनामी व वांछित कुख्यात अपराधी निलसागर यादव को गिरफ्तार किया गया है।