फर्रुखाबाद: सर्राफा व्यापारी के घर लाखों रुपए की चोरी का खुलासा, सीओ सिटी ने बताया- नशीला पदार्थ पिलाकर दिया गया था अंजाम
शहर के मोहल्ला कूंचा भवानी दास निवासी सर्राफा व्यवसायी प्रशांत वर्मा के घर पर मोहल्ले की ही एक निवासी महिला सिमरन वर्मा का आना-जाना था। सिमरन ने प्रशांत वर्मा की पत्नी अंशिका को 21 जून की दोपहर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था, इसी दौरान वह उनके घर से लाकर तोड़कर सोने का हार चार, चूड़ी, चैन, अंगूठी, पेंडल आदि जेवर चोरी कर ले गई। पता चलने के