टीकमगढ़: भगतनगर कॉलोनी के पास टैक्सी की टक्कर से एक बालिका हुई घायल, ज़िला अस्पताल में कराया गया भर्ती
भगतनगर कॉलोनी के पास शुक्रवार को एक बालिका सड़क हादसे का शिकार हो गई। भगत नगर कॉलोनी निवासी बालिका के परिजन ने बताया कि बालिका अपनी साइकिल से कोचिंग पढ़कर अपने घर की ओर वापस आ रही थी, रास्ते मैं भगत नगर कॉलोनी के पास एक टैक्सी वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे बालिका घायल हो गई। परिजन घायल बालिका को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।