टीकमगढ़: मुड़ीखेरा गांव के पास सड़क हादसा, दो लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
मुड़ीखेरा गांव के पास दो लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। बुड़ेरा निवासी शीलचंद्र आशीष नाम के किशोर के साथ बाइक से लार गांव से अपने गांव की ओर जा रहा था, रास्ते में मुड़ीखेरा गांव के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों लोग बाइक समेत नीचे गिरकर घायल हो गए। दोनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।