टीकमगढ़: बम्होरी कला के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
बम्होरी कला से कुछ दूरी पर एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। अनंतपुरा निवासी रामकिशन नाम का व्यक्ति अपनी बाइक से बमोरी कला से अपने गांव की ओर वापस आ रहा था, रास्ते में बम्होरी कला से कुछ दूरी पर वह जैसे ही सड़क किनारे रुका तभी एक चार पहिया वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।