बक्सर: जिले में पराली जलाने के 762 स्थान चिन्हित, 285 किसानों का आईडी ब्लॉक किया गया
Buxar, Buxar | May 15, 2025 जिले में पराली जलाने का 762 स्पॉट चिन्हित, 285 किसानों का आईडी ब्लॉक किया गया है। जिला कृषि पदाधीकारी अविनाश शंकर ने बताया कि रबी मौसम में पराली जलाने के मामले में कुल 285 किसानों का आईडी ब्लॉक कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन किसानों को अगले 3 साल तक कृषि विभाग से संबंधित किसी भी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा।