बक्सर: 15 मई को जिले में शिक्षा न्याय संवाद में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु शामिल होंगे, प्रेस वार्ता में हुई जानकारी
Buxar, Buxar | May 14, 2025 राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत युवा कांग्रेस के तत्वावधान में गुरुवार को शिक्षा न्याय संवाद सम्मेलन का आयोजन 15 मई को किया जाएगा. जिसमें युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब शामिल होंगे. सम्मेलन का आयोजन नगर के स्टेशन रोड स्थित नगर भवन में होगा. शहर के बाईपास रोड स्थित एक होटल में बुधवार को अपराह्न 3:00 बजे आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी गई.