बक्सर: बक्सर चौसा मुख्य मार्ग पर कृतपुरा नहर के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो की बाइक से टक्कर, युवक की मौत
Buxar, Buxar | May 15, 2025 चौसा - बक्सर मुख्य मार्ग पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कृतपुरा नहर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां उसे डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया. घटना गुरुवार को अपराह्न 2:00 बजे के करीब घटी है. विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया.