बक्सर: बीपीएससी टीआरई-3 के तहत 9वीं से 12वीं तक के सफल शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित
Buxar, Buxar | May 14, 2025 नगर के बुनियादी विद्यालय परिसर में दूसरे दिन बुधवार को बीपीएससी टीआरई-3 के तहत 8वीं से 12वीं सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया. दूसरे दिन बुधवार को नियुक्ति पत्र वितरण के साथ ही संपन्न हो गया. पहले दिन एक से आठवीं तक के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया. वहीं बुधवार को शेष 9वीं से 12वीं तक के शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटा गया.