बक्सर: बक्सर के मैरेज हॉल में फायरिंग मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, सदर एसडीपीओ ने दी जानकारी
Buxar, Buxar | May 15, 2025 बक्सर स्थित मैरेज हाॅल में हुई फायरिंग की घटना में 1 और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बक्सर में सदर एसडीपीओ धीरज कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होने बताया कि शहर में अपराध और अवैध हथियारों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 9 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई मैरेज हाल में फायरिंग कांड से जुड़ी है।