खैरलांजी: खैरी गांव की रागिनी कॉलेज जाने के बाद लापता, पिता की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
खैरलांजी थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी निवासी 18 वर्षीय छात्रा रागिनी बिल्लोरे के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा 2 नवंबर को वारासिवनी कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।