लखीसराय: किऊल थाना क्षेत्र के सिंहचक गांव में जमीनी विवाद, खूनी संघर्ष में आधा दर्जन घायल
लखीसराय। जिले के किऊल थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहचक गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को बुधवार की पूर्वाह्न 9:00 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई। मौके पर किऊल एवं कवैया पुलिस मौजूद हैं।