लखीसराय: अवर निरीक्षक (मद्य निषेध) प्रारंभिक परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने की मंत्रणा कक्ष में संयुक्त ब्रीफिंग
लखीसराय जिला मुख्यालय स्थित मंत्रणा कक्ष सभागार में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या-03/2026 के तहत निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक (मद्य निषेध) पद के लिए आयोजित होने वाली प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारियों एवं विधि व्यवस्था को लेकर को लेकर गुरुवार की पूर्वाह्न 11:00 बजे संयुक्त ब्रीफिंग की गई।