महावीर इंटरनेशनल ने बाँटे बेबी किट
डीडवाना, सबकी सेवा-सबको प्यार के उद्देश्य से कार्यरत सामाजिक संस्था महावीर इंटरनेशनल डीडवाना के द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत राजकीय बांगड़ जिला चिकित्सालय मे नवजात शिशुओ को संक्रमण से बचाव हेतु हाईजेनिक बेबी किट का वितरण किया गया
इस मोके पर नव प्रसूताओं व नवजात शिशुओ के उत्तम स्वास्थय व सुखद जीवन कि कामना कि गई
इस अवसर पर कार्यवाहक प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुरेश नेतड, वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर श्रवण कुमार बाटड, डॉक्टर सी पी नागौरा, वरिष्ठ चिकित्सा कर्मी गणेश राम चौधरी,अमरीश माथुर, महेश शर्मा, वीरेंद्र सिंह भाटी, चुन्नी लाल चौहान, गिरधर वर्मा, लक्ष्मण भाटी तथा संस्था संरक्षक जगदीश प्रसाद तिवारी,अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद पटवारी,उपाध्यक्ष दिनेश गौड़, महामंत्री विशाल सिखवाल, मंत्री विनोद मरोठिया,कोषाध्यक्ष मनोज ध्यावाला, नरेन्द्र मोहनोत, महेश कुम्पावत, पवन कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित थे
संस्था के पोस्टर वात्सल्य - मातृत्व एवं शिशु स्वास्थय योजना, स्तन पान जागरूकता अभियान का पोस्टर का प्रदर्शन भी किया गया
Didwana, Nagaur | Jun 23, 2026