राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने ग्राम पंचायत परेवडी में किया ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण
डीडवाना-कुचामन, 23 जून।
माननीय राजस्व राज्य मंत्री श्री विजय सिंह चौधरी ने मंगलवार को कुचामन उपखंड की ग्राम पंचायत परेवडी में आयोजित 'ग्रामीण सेवा शिविर' का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने शिविर में विभिन्न सरकारी के कार्यों का अवलोकन किया और अधिकारियों को शिविरों अधिक से अधिक आमजन को लाभांवित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर माननीय राज्य मंत्री श्री चौधरी ने पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के स्वीकृति पत्र प्रदान किये।
राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार का मुख्य ध्येय अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस अवसर पर संबंधित उपखंड अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
-----------
Didwana, Nagaur | Jun 23, 2026