शिवहर: जदयू पार्टी कार्यालय में पूर्व विधायक सरफुद्दीन ने कार्यकर्ताओं के साथ किया बैठक, दिए कई दिशा निर्देश
जदयू पार्टी कार्यालय शिवहर में जदयू कार्यकर्ता के साथ पूर्व विधायक सरफुद्दीन की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक किया गया है. सभी ने शिवहर लोकसभा से लवली आनंद को उम्मीदवार बनाने पर सीएम नीतीश कुमार को बधाई दी है. सभी ने एक स्वर में पार्टी उम्मीदवार लवली आनंद को विजई बनाने का संकल्प लिया है. इस दौरान जिला अध्यक्ष कमलेश पांडे, विधानसभा प्रभारी दीपक पटेल मौजूद थे।