पीपराकोठी: पीपराकोठी पुलिस ने गुप्त सूचना पर बुधवार रात फरार शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
झखरा से पीपराकोठी पुलिस गुप्त सूचना के आधार फरार चल रहे एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। गुरुवार थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर थाना क्षेत्र के झखरा का राकेश सहनी है।जिसके ऊपर स्थानीय थाना में कांड संख्या 226/26 के तहत 1 मई को प्राथमिकी दर्ज हुआ था। तब से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी,लेकिन चकमा देकर जगह बदल रहा।