पातेपुर: सावन की तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, देर रात तक चला जलाभिषेक व पूजा अर्चना
पातेपुर के बाबा दरवेश्वर नाथ धाम तथा बाबा चक्रवर्ती धाम में सावन की तीसरी सोमवारी के मौके पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार की देर रात 8 बजे तक मंदिरों में जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना का दौर चलता रहा। एक तरफ जहां सुबह से शाम तक कांवरिया भक्तों की भीड़ रही वही शाम में सोमवारी व्रत करने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रही।