भोरे: मनरेगा भवन के सभागार में BLO की बैठक संपन्न, BDO ने मतदाता सूची दुरुस्त करने का दिया निर्देश
भोरे प्रखंड के मनरेगा भवन के सभागार में बुधवार की दोपहर एक बजे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत बीडीओ दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सभी बीएलओ के साथ बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बीडीओ ने सभी बीएलओ को मतदाता सूची में नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने त्रुटियों को सुधारने और मृत मतदाताओं के नाम हटाने को लेकर स्पष्ट दिशा निर्देश दिया गया।