भोरे: भोरे मीरगंज मुख्य पथ पर गड्ढा जानलेवा, 2 घंटे में पलटे 3 ई-रिक्शा, 9 घायल, 2 गंभीर
भोरे मीरगंज मुख्य पथ पर बने एक खतरनाक गढ़े ने दो घंटे के भीतर तीन ई रिक्शा को पलट कर रख दिया। जिससे कुल 9 लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। घायलों में बनकटा जागरदारी की किरण देवी, हुस्सेपुर की रागनी, महुवा के सतीश यादव सहीत नौ लोग शामिल है। जिसको लेकर लोगों में आक्रोश भरा हुआ है।