भोरे: खजुराहो में क्लिनिक के सामने से डॉक्टर की बाइक चोरी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
भोरे थाना क्षेत्र के खजुराहा में प्रैक्टिस करने वाले एक निजी क्लीनिक के डॉक्टर की बाइक उनके क्लिनिक के सामने से ही चोरी कर ली गई। मामले को लेकर श्रीपुर थाना क्षेत्र के बैरागी टोला निवासी डॉ अनिल कुमार साह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें आरोप लगाया है कि रोज की तरह अपनी बाइक क्लीनिक के सामने खड़ी कर अंदर चले गए। जहां से बाइक चोरी हो गई।