कुटुंबा: राजपरसा गांव के बीएसएफ जवान जयंत सिंह शहीद, रात में पत्नी से की थी आखिरी बात, सुबह मिली शहादत की खबर
भारत-बांग्लादेश सीमा पर किशनगंज सेक्टर में तैनात बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के जवान जयंत सिंह उर्फ गुड्डू ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। वे औरंगाबाद जिले के रजपरसा गांव के निवासी तथा होमगार्ड जवान अर्जुन सिंह के बड़े पुत्र थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जयंत सिंह रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक की ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश और गर्जन शुरू