पयागपुर: इंद्रापुर के पास स्कूल बस और बाइक में हुई टक्कर, बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत
पयागपुर क्षेत्र में गोंडा मार्ग पर इंद्रापुर के पास स्कूल बस और बाइक के बीच गुरुवार को जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पयागपुर की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को CHC पयागपुर भेजा गया। यहां पर चिकित्सक ने बाइक सवार रामदेव को मृत घोषित कर दिया। मृतक शेखापुर देवरिया, थाना विशेश्वरगंज निवासी थे ।