लखीसराय: नगर थाना क्षेत्र के सुप्रसिद्ध अशोक धाम में खनन मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने की पूजा-अर्चना
लखीसराय। बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं खनन मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी सोमवार की पूर्वाहन 11:00 बजे नगर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचने पर विद्वान पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनकी विशेष पूजा-अर्चना कराई गई। मंत्री ने भगवान शिव का दर्शन कर राज एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।