सिरौली गौसपुर: तहसील सिरौली गौसपुर क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद नायब तहसीलदार ने नदी किनारे बसे गांवों का किया निरीक्षण
तहसील सिरौली गौसपुर क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर बढने के बाद नायब तहसीलदार दिनेश पांडे ने राजस्व विभाग की टीम के साथ नदी किनारे बसे गांव सनावा गोबरहा तेलवारी का निरीक्षण किया। आवश्यक दिशा निर्देश दिए।नायब तहसीलदार दिनेश पांडे ने बताया अभी तहसील क्षेत्र के गांव में पानी नहीं पहुंचा है।