महोबा: यूपी के महोबा में कुल्हाड़ी से काट डाले युवक के दोनों हाथ, गंभीर घायल; बीजेपी नेता पर आरोप
Mahoba, Mahoba | Jul 15, 2026 चंदेल पेट्रोल पंप के सामने हाईवे पर मंगलवार रात 28 वर्षीय जयवेंद्र सिंह उर्फ विक्की पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में उसके दोनों हाथ गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि सिर और पैर पर भी गहरे घाव आए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल से झांसी रेफर किया। परिजनों ने बीजेपी नेता और उसके साथियों पर हमले का आरोप लगाया है।