Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बारिश
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
bolpanipat24
महीपाल ढांडा ( शिक्षा मंत्री) हरियाणा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रो के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली
Panipat, Panipat
| Sep 2, 2026
MORE NEWS
#Panipat में भाजपा महिला पार्षद के घर फाय*रिंग* *वार्ड 6 से भाजपा पार्षद कोमल पांचाल के घर के बाहर हुआ पूरा वाक्य* *पुलिस ने शुरू की कार्रवाई* #haryananewsupdate #panipatnews #anuragmishra
Panipat, Panipat | Sep 3, 2026
पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने कल सांसद कृष्णपाल के गोद लिए गांव तिलपत के विकास की खोली थी पोल आज महीनों से रुका काम MCF ने शुरू कराया #mcf #gorvement #voiceoffaridabad #voiceoffreedom
Panipat, Panipat | Sep 2, 2026
Panipat, Panipat | Sep 2, 2026
सेंट कोलंबस स्कूल में जन्माष्टमी की धूम, दही-हांडी फोड़ने को दिखा जबरदस्त उत्साह राधा-कृष्ण की झांकियों ने मोहा मन, नन्हे कान्हा बने बच्चों ने लूटी वाहवाही फरीदाबाद। दयाल बाग स्थित सेंट कोलंबस स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियां, मधुर भजन और रंग-बिरंगी सजावट के बीच पूरा स्कूल परिसर कृष्णमय नजर आया। कार्यक्रम में इस्कॉन की सदस्य प्रगति सिंगला एवं प्रभुजी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। स्कूल की निदेशिका संगीता भाटी ने पौधे भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। बाल कृष्ण और राधा के रूप में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चे आकर्षण का केंद्र बने। मंच पर भी बच्चों का जलवा देखने को मिला। सातवीं कक्षा की काव्या ने मनमोहक प्रस्तुति दी, जबकि आठवीं की प्रगति त्रिपाठी और आकृति पांडेय ने हिंदी गीत से समां बांध दिया। नर्सरी और केजी के बच्चों की प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं। पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को नृत्य के जरिए मंच पर जीवंत कर दिया। दही-हांडी फोड़ने को दिखा गजब का जोश समारोह का सबसे रोमांचक हिस्सा मटका रेस और दही-हांडी प्रतियोगिता रही। मटका रेस में आठवीं कक्षा की लक्षिका मंडराल प्रथम, वंशिका सिंह द्वितीय और मान्या तृतीय रहीं। वहीं नौवीं कक्षा की मटकी फोड़ प्रतियोगिता में देवेश ने पहला स्थान हासिल किया। अंकुश दूसरे और दक्ष राणा तीसरे स्थान पर रहे। प्रगति सिंगला ने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में विपरीत परिस्थितियां आने पर भी धैर्य और साहस बनाए रखते हुए निःस्वार्थ भाव से कर्म करते रहना चाहिए। इस्कॉन के प्रभुजी के हरे कृष्ण कीर्तन पर पूरा स्कूल परिसर भक्तिरस में डूब गया। अंत में निदेशिका संगीता भाटी ने अतिथियों को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया और राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। #Faridabad #VoiceOfFaridabad #Janmashtami #StColumbusSchool #KrishnaJanmashtami #DahiHandi #FaridabadNews
Panipat, Panipat | Sep 2, 2026
31/8/2026 समय रात के 1 बजे चंदावली गाव आईएमटी में राजा की छतरी के पास प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र (मेडिकल स्टोर) का ताला तोड़कर दो चोर करीब तीस हज़ार रुपये कैश चुरा कर फ़रार है अगर किसी ग्राम वासी को दिखे तो चोरों को पकड़वाने में सहयोग करें अनूप यादव पुत्र डॉक्टर पूरण यादव निवासी चंदावली mob:+91 78520 05005 #Police #thief #voiceoffaridabad #Voiceoffreedom
Panipat, Panipat | Sep 2, 2026
#massomsharma ने जब अनिरुद्धचार्य से पूछा सवाल, देखिए... यह वीडियो पुराना है लेकिन सोशल मीडिया पर इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है #haryananewsupdate #panipatnews #aniruddhacharya
Panipat, Panipat | Sep 2, 2026
#Panipat पानीपत जिला उपायुक्त ने PHC सिवाह में रिकॉर्ड जांचते वक्त पकड़ा बड़ा झोल, शिक्षा मंत्री ने किया एक को ससपेंड #HaryanaNewsUpdate #Panipatnews MAHIPAL DHANDA
Panipat, Panipat | Sep 2, 2026
*अवैध हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी यूपी जिला शामली के गांव भूरा निवासी मनवर को गिरफ्तार किया*। पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए सीआईए थ्री पुलिस टीम ने अवैध असला सप्लाई करने वाले आरोपी को सोमवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गांव भूरा निवासी मनव्वर के रूप में हुई है। सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी टीम ने बीते बुधवार को गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए चुलकाना गांव निवासी आरोपी मनोज को चोटाला रोड पर पावर हाउस के पास से 5 देसी पिस्तौल व 10 जिंदा रौंद सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी मनोज ने उक्त अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गांव भूरा निवासी मनव्वर से कई महीने पहले 90 हजार रुपये में खरीदकर लाना स्वीकारा था। आरोपी मनोज ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि गांव में उसकी रंजिश चल रही है। वह हत्या के एक मामले में जेल में बंद था और वर्ष 2023 में जमानत पर जेल से बाहर आया था। रंजिश के चलते वह मनव्वर से अवैध हथियार खरीदकर लाया था। पुलिस ने थाना औद्योगिक सेक्टर-29 में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपी मनोज को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश कर जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने अवैध असला सप्लायर आरोपी मनव्वर की धरपकड़ के प्रयास शुरू किए। प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पुलिस टीम ने सोमवार को आरोपी मनव्वर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी मनव्वर ने आरोपी मनोज को उक्त अवैध हथियार बेचना स्वीकार किया। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया वह वर्ष 2018 में लूट के एक मामले में करनाल जेल में बंद था। मनोज निवासी चुलकाना भी किसी अन्य मामले में उसी दौरान जेल में बंद था। जेल में दोनों की दोस्ती हो गई थी। जेल से बाहर आने के बाद दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना शुरू हो गया। आरोपी मनव्वर ने पूछताछ में बताया करीब छह महीने पहले मनोज ने उससे अवैध हथियार खरीदने की बात कही थी। इसके बाद उसने 70 हजार रुपये में उक्त अवैध हथियार खरीदे और मनोज को 90 हजार रुपये में बेच दिए। पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद मंगलवार को आरोपी मनव्वर को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ अवैध असला सप्लाई गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।
Panipat, Panipat | Sep 2, 2026