शिवपुरी नगर: नाबालिग छात्रा पर अश्लील टिप्पणी, चाचा को पीटा, पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा
शहर के ग्वालियर वायपास पर रविवार की शाम 5 बजे बाइक पर अपने चाचा के साथ सवार होकर जा रही एक नाबालिक छात्रा के साथ बाइक पर सवार होकर आये युवकों ने अश्लील कमेन्ट कर दिए थे। जब नाबालिग छात्रा के चाचा ने इसका विरोध किया तो बाइक सवार चारों बदमाशों ने छात्रा के चाचा के साथ लात-घूंसों और बेल्टों से मारपीट कर दी थी। जिसमें पुलिस ने 3 आरोपीयों को पकड़कर जुलूस निकाला।