शिवपुरी नगर: बरौदी में कार के LPG सिलेंडर में लगी आग, कार और स्कूटी जलकर हुई खाक, दमकल ने बुझाई आग, दो लोग झुलसे
शहर के कोतवाली क्षेत्र के बरौदी क्षेत्र में एक कार में लगे एलपीजी सिलेंडर में आग भड़क गई। सिलेंडर में भड़की आग ने कार और पास खड़ी एक स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया था। आग की चपेट में आने से दो लोग झुलस भी गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड ने कार और स्कूटी में भड़की आग पर काबू पाया।