अग्रसेन जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा, कई कार्यक्रम हुए आयोजित
महाराज अग्रसेन जयंती पर सिमडेगा के आनंद भवन घर्मशाला से अग्रवाल सभा द्वारा महाराज अग्रसेन की झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
अग्रवाल समाज के पुरोधा अग्रसेन महाराज के जयंती पर्व की शहर में धूम रही। इस अवसर पर शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में अग्रवाल बंधु और महिलाएं शामिल हुए। अग्रवाल समाज के संस्थापक अग्रसेन महाराज की 5150 वीं जयंती को लेकर सुबह से ही आनंद भवन घर्मशाला में भक्तिमय महौल था। शोभायात्रा शहर का भ्रमण करते हुए वापस आनंद भवन पंहुची। इस दौरान सभी महाराज अग्रसेन की जयकार लगाते रहे। शोभायात्रा के दौरान विप्र फाउंडेशन के द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इसके बाद शाम में घर्मशाला में पूजन अनुष्ठान के साथ कई कार्यक्रम हुए।
Simdega, Simdega | Oct 12, 2026