बीकानेर: नगर निगम पेट्रोल पंप के पास गंदगी पर लोगों का गुस्सा फूटा, मौके पर पहुंचे आयुक्त को सुनाई खरी-खरी
बीकानेर में नगर निगम पेट्रोल पंप के पास सड़क पर लंबे समय से फैली गंदगी को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे नगर निगम आयुक्त को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। नाराज नागरिकों ने निगम की गाड़ी रोककर अधिकारियों को खरी-खरी सुनाई और गंदगी की समस्या के समाधान की मांग की। स्थानीय लोगों का आरोप था कि लंबे समय से सड़क