थाना दक्षिण, जनपद फिरोजाबाद पुलिस ने एसएसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत शुक्रवार दोपहर ढाई बजे करीब बड़ी सफलता हासिल की। थाना दक्षिण पुलिस टीम ने वर्ष 2003 से लगातार फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त रामपाल पुत्र महेन्द्रपाल निवासी रोहिनी सिगंपुर थाना अकराबाद जनपद अलीगढ़, हाल निवासी मकान नंबर 983 रजापुरा-3 गाजियाबाद को गिरफ्तार किया।