राशमि: एनएसयूआई नवमनोनीत कार्यकारिणी का सम्मान समारोह आयोजित, राशमी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया स्वागत
कस्बे के अंबेडकर सर्किल पर कपासन विधानसभा क्षेत्र के नवमनोनीत एनएसयूआई (NSUI) कार्यकारिणी पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन राशमी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक अध्यक्ष नारायण जाट के नेतृत्व में हुआ। इसमें राशमी के विभिन्न मंडलों और दोनों ब्लॉकों के एनएसयूआई सदस्यों को सम्मानित किया गया। समारोह में नवमनोनीत कार्यकर्ताओं का साफा और माला प