पयागपुर: पयागपुर सीएचसी की बैठक में मातृ-शिशु स्वास्थ्य और राष्ट्रीय कार्यक्रमों की हुई समीक्षा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक हुई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धीरेन्द्र तिवारी ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा कर तय लक्ष्य समय पर पूरा करने और सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए। बैठक में एएनएम, सीएचओ आशा कार्यकर्ताओं के काम की समीक्षा हुई।