तोकापाल: धर्माऊर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, विधायक विनायक गोयल ने नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत किया
Tokapal, Bastar | Jun 16, 2026 तोकापाल विकासखंड के ग्राम पंचायत धर्माऊर में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर चित्रकोट विधायक विनायक गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विधायक विनायक गोयल ने नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर एवं पुष्प अर्पित कर आत्मीय स्वागत किया।