कैमूर ब्रेकिंग न्यूज
कैमूर में गृहभेदन कांड का बड़ा खुलासा, कुदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई!
🔴 सकरी गांव में मकान में हुई चोरी के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार।
🔴 रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिसौड़ा गांव में छापेमारी कर पुलिस ने पांचों आरोपियों को दबोचा।
🔴 गिरफ्तार आरोपियों के पास से लाइसेंसी .32 बोर पिस्टल, दो मैगजीन और पांच स्मार्टफोन बरामद।
🔴 चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गई टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल भी पुलिस ने की जब्त।
🔴 गिरफ्तार आरोपियों में शिवम कुमार, आशीष यादव, मुखलाल कुमार, अंकित यादव और आलोक कुमार शामिल।
🔴 रोहतास जिले का रहने वाला एक अन्य आरोपी आयुष कुमार अभी फरार, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी।
🔴 गिरफ्तार शिवम कुमार का पहले से भी आपराधिक इतिहास, रामगढ़ और तुंआव थाने में दर्ज हैं कई मामले।
कैमूर पुलिस की तकनीकी टीम और कुदरा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से हुआ कांड का उद्भेदन।
Mohania, Kaimur | Nov 10, 2026