सांगोद: सांगोद क्षेत्र में बिजली की समस्या से होने वाली परेशानी से मिलेगी राहत, ऊर्जा मंत्री ने तुरंत निस्तारण के दिए निर्देश
Sangod, Kota | Jun 30, 2025 सांगोद. विधानसभा क्षेत्र में वर्षा ऋतु के दौरान विद्युत तंत्र में होने वाली परेशानियों की शिकायत और उनके निस्तारण की पुख्ता व्यवस्था किए जाने के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने सोमवार को करीब सांय 5बजे निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसके लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने की बात कही।