सांगोद: कोटा-सांगोद मार्ग पर देवलीमांझी चौराहे के गहरे गड्ढों से आम जन व ग्रामीण परेशान, रोज़ हो रहे हादसे
Sangod, Kota | Jun 29, 2025 सांगोद. कोटा सांगोद स्टेट हाईवे 51 की मुख्य सड़क पर बीचों-बीच देवली मांझी चौराहा पर बने गहरे गड्ढे ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन रहे है। सड़क पर दिनभर बड़ी संख्या में वाहनों व आम लोगों का आना-जाना लगा रहता है। रात के समय गड्ढे दिखाई नहीं देने से लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं।