सांगोद: बाछीहेडा गांव में मकान के ऊपर इलेवन केवी लाइन टूटने से सभी उपकरण जल गए, लाइन को बाहर निकालने की दी शिकायत
Sangod, Kota | Jun 28, 2025 सांगोद. बाछीहेडा गांव में इलेवन केवी लाइन के टूटने से एक मकान मालिक के उपकरण जल गए। प्राप्त जानकारीनुसार शनिवार को गांव में अंदर निकल रही इलेवन केवी लाइन पर सांय 4बजे बंदर के कूदने से लाइन टूटकर चौथमल खंदेवतिया के मकान पर गिरने से घर में लग रहे पंखे, कूलर, एलईडी टीवी आदि उपकरण जल गए।