सांगोद: कनवास में ऊर्जा मंत्री हीरालाल ने उपखंड स्तरीय जनसुनवाई की, 168 परिवादी समस्या लेकर पहुंचे
Sangod, Kota | Jun 29, 2025 सांगोद. कनवास कस्बे में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने रविवार को दोपहर 12बजे एसडीएम कार्यालय कनवास में उपखंड स्तरीय जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग परिवेदना लेकर पहुंचे।