कोटड़ी क्षेत्र में गुर्जर समाज को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। श्री कोटड़ी श्याम गुर्जर छात्रावास का निर्माण कार्य शनिवार दोपहर करीब 4 बजे को विधायक गोपीचंद मीणा द्वारा विधिवत भूमि पूजन के साथ शुरू किया गया। करीब 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस छात्रावास से दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थियों को रहने की सुविधा मिलेगी।