औरैया: कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा निवासी युवक को जहर देने का आरोप परिजनों ने लगाया, पुलिस जांच में जुटी
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा निवासी सूरज पुत्र मेवा लाल संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार की दोपहर करीब 3:30 बजे पुलिस को पड़ा हुआ मिला। इस पर पुलिस द्वारा उसे औरैया के 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से मामले की जानकारी उसके परिजनों को दी गई। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने दो लोगों पर उसे घर से ले जाने का आरोप लगाया है।